सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,15 सितंबर। ग्राम मरहट्टा मनवारडांड में 11 सितंबर की रात हुई युवक की हत्या का प्रतापपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या की थी।
घटना की सूचना पर प्रतापपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना से करीब एक सप्ताह पहले मृतक श्रीलाल अगरिया का आनंद अगरिया निवासी कनकनगर, के साथ विवाद हुआ था। संदेह के आधार पर पुलिस ने आनंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने आपसी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।