सूरजपुर

सडक़ पार करते युवक कार की चपेट में, गंभीर, रायपुर रेफर
14-Sep-2026 8:27 PM
सडक़ पार करते युवक कार की चपेट में, गंभीर,  रायपुर रेफर

सूरजपुर, 13 सितंबर। थाना क्षेत्र के ग्राम केशवनगर स्थित तुलसी फ्यूल्स के सामने रविवार रात घटित सडक़ हादसे में सतपता निवासी युवक बुरी तरह गंभीर हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया कि ग्राम सतपता खुटनपारा निवासी चंद्रप्रताप राजवाड़े  पिता स्व. बलदेव राजवाड़े (24) रविवार रात बाजार से घर लौटते वक्त तुलसी फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास  अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रही सफेद रंग की कार चंद्रप्रताप को सडक़ पार करने के दौरान अपनी चपेट में ले कर तेजी से भाग निकला। घटना में चंद्रप्रताप का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे उसे अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घ् ाटना रात्रि ग्यारह बजे की बताई गई है। बताया गया कि घटना के बाद कार चालक तेजी से भाग निकला पुलिस उसका टोल बैरियर तक पीछा की लेकिन पीछा करने का भनक लगते वह टोल बैरियर से गाड़ी को बैक कर पुन: भाग निकला। पुलिस घटना स्थल सहित सडक़ पर लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट