सूरजपुर

3 चोरी का खुलासा, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़ाए
12-Sep-2026 9:22 PM
3 चोरी का खुलासा, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,12 सितंबर। बिश्रामपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 7.5 किलो कॉपर केबल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार केशवनगर स्थित बिजली दुकान में 5 सितंबर की रात ताला तोडक़र करीब 1.50 लाख रुपये का कॉपर केबल व अन्य सामान चोरी किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार करते हुए केबल अम्बिकापुर निवासी इम्तियाज खान को बेचने की जानकारी दी।

पूछताछ में दोनों ने 12 जून को बिश्रामपुर की 1-बी कॉलोनी निवासी मिथलेश गुप्ता के घर से 51 हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के जेवर तथा मंगतराम चौक निवासी संतोष साहू के घर से 50 हजार रुपये नगद व जेवर चोरी करना भी स्वीकार किया। दोनों मामलों में चोरी के जेवर अर्जुन सोनी निवासी तलवापारा शिवनंदनपुर को बेचने की बात सामने आई।

पुलिस ने इम्तियाज खान और अर्जुन सोनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। इम्तियाज के कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम कॉपर केबल बरामद हुआ। अर्जुन सोनी पूर्व में भी चोरी का सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और बिश्रामपुर थाने का निगरानीशुदा बदमाश है।


अन्य पोस्ट