सूरजपुर

सूरजपुर में पर्यटन विकास पर सेमिनार, टूरिज्म लोगो का अनावरण
10-Sep-2026 3:22 PM
सूरजपुर में पर्यटन विकास पर सेमिनार, टूरिज्म लोगो का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 10 सितंबर। रैम्प योजना के तहत जिला प्रशासन की पहल पर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने किया। इस दौरान ‘सूरजपुर टूरिज्म’ लोगो का अनावरण किया गया।

रामसेवक पैकरा ने कहा कि सूरजपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कलेक्टर रेना जमील ने पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोडऩे तथा प्राकृतिक, धार्मिक, ग्रामीण और माइनिंग टूरिज्म को विकसित करने पर जोर दिया।

सेमिनार के बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दो दिवसीय पर्यटन यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें प्रतिभागियों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।


अन्य पोस्ट