सूरजपुर
सूरजपुर, 2 सितंबर। जरही-भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधा बस्ती में करीब 13 वर्षीय नाबालिग सुमन चेरवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह चांदो क्षेत्र की रहने वाली थी और काम के लिए करौंधा बस्ती निवासी श्रवण जायसवाल के यहां पहुंची थी।
घटना मंगलवार शाम की बताई गई है नाबालिग ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। बताया गया कि मृतिका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। निर्धन परिवार की बेटी को पढ़ाने सहित घर का काम देखने के नाम से जायसवाल परिवार ने यहां लाया था। कल उसने अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। बुधवार को जरही उपतहसील के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शव पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर बॉडी परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिजन स्तब्ध हैं। पुलिस पोस्टमार्टम, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।