सूरजपुर

महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर शोभायात्रा
31-Aug-2026 9:40 PM
महाराजा अग्रसेन की  5150वीं जयंती पर शोभायात्रा

आनंद मेला और अग्रसेन ओलंपिक सहित होंगे विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 31 अगस्त। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को इस वर्ष सूरजपुर में भव्य एवं उत्सवपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने अग्रवाल सभा एवं जयंती आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक अग्रोहा भवन में आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती के अवसर पर लगभग एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह का शुभारंभ भव्य उद्घाटन सत्र से होगा। इसके बाद बच्चों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में भव्य शोभायात्रा, आनंद मेला, अग्रसेन चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टेज प्रोग्राम, केबीसी, ट्रेजर हंट, म्यूजिकल हाऊजी और अग्रसेन ओलंपिक शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और नई पीढ़ी की सहभागिता को बढ़ावा देना है।

आयोजन को सफल बनाने अग्रवाल सभा, अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल नवयुवक समिति, अग्रवाल महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच की दोनों शाखाएं एवं अग्रवाल नवयुवती समिति सहित विभिन्न संगठन जुटे हुए हैं। बैठक में आयोजन की जिम्मेदारियां तय करने और कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप देने पर चर्चा हुई।

बैठक में अग्रवाल सभा अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव राजेश महलवाला, अग्रसेन समिति अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल सहित सुनील अग्रवाल, संजय केजरीवाल, अंकुर गर्ग, अजय अग्रवाल, सतीश जैन, दीपक गोयल, राहुल अग्रवाल, सुभाष तायल, गौरीश जिंदल, विजय अग्रवाल, स्वयं गोयल, यश अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कान्हा गर्ग, कान्हा जिंदिया, स्वयं प्रकाश गर्ग, बिट्टू अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, यश कुमार सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट