सूरजपुर

नेपाल बाढ़, लापता जिलेवासियों की जानकारी देने कलेक्टर ने की अपील
28-Aug-2026 9:21 PM
नेपाल बाढ़, लापता जिलेवासियों की जानकारी देने कलेक्टर  ने की अपील

सूरजपुर, 28 अगस्त। नेपाल में हुई घटना के मद्देनजर कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि जिले का कोई नागरिक नेपाल में लापता है या उसके लापता होने की आशंका है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।

सूचना में संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, गृह ग्राम, संपर्क नंबर, परिवार के सदस्य अथवा रिश्तेदार का नाम व मोबाइल नंबर तथा नेपाल में यात्रा और ठहरने से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्राप्त जानकारी स्टेट कंट्रोल रूम एवं राहत आयुक्त कार्यालय को साझा की जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों और उनके परिवारों से समन्वय स्थापित किया जा सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी कोई भी जानकारी मिलने पर बिना विलंब प्रशासन को सूचित करें। सूचना स्टेट कंट्रोल रूम/राहत आयुक्त कार्यालय के नंबर +91-7712223471 अथवा डिजास्टर हेल्पलाइन 1070 पर दी जा सकती है।


अन्य पोस्ट