सूरजपुर

घर के परिसर में गांजे का पौधा उगाने के आरोप में एक गिरफ्तार
28-Aug-2026 9:20 PM
घर के परिसर में गांजे का पौधा उगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

सूरजपुर, 28 अगस्त। बसदेई चौकी पुलिस ने ग्राम जूर में कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मकान परिसर से अवैध गांजे के दो पौधे जब्त कर एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूर साहूपारा निवासी रविशंकर साहू के निर्माणाधीन मकान परिसर में दबिश दी गई। मौके से लगभग 10-10 फीट ऊंचे गांजे के 2 पौधे जड़ सहित उखाडक़र जब्त किए गए।

मामले में आरोपी रविशंकर साहू निवासी जूर साहूपारा, चौकी बसदेई के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत अपराध पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई बसदेई चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल एवं उनकी टीम द्वारा की गई।


अन्य पोस्ट