सूरजपुर
सूरजपुर, 26 अगस्त। मेडलीएपीआर (मेडिको-लीगल जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग सिस्टम) के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने की।
बैठक में ई-मेडलीएपीआर की प्रगति, तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके त्वरित निराकरण पर चर्चा हुई। एसपी पटेल ने एमएलसी एवं पीएम रिक्वेस्ट का समयबद्ध निराकरण करने, चिकित्सकों द्वारा एमएलसी रिपोर्ट ऑनलाइन जनरेट करने तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि एमएलसी एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत ऑनलाइन और समयबद्ध करने से स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के बीच समन्वय बेहतर होगा।
तथा न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी। तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया।
बैठक में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, थाना-चौकी प्रभारी एवं सीसीटीएनएस कर्मचारी उपस्थित रहे।