सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 24 अगस्त। जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ धाम स्थित अर्धनारीश्वर शिवलिंग में चौथे सावन सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना, महारुद्राभिषेक एवं सहस्त्रार्चन का आयोजन किया गया। राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य सुभाष गोयल एवं उनके अनुज, समाजसेवी विजय गोयल ने श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस, सरसों तेल एवं गंगाजल से महारुद्राभिषेक किया।
पूजन के दौरान बेलपत्र, समीपत्र, पुष्प, काली तिल, जौ, मूंग दाल, अक्षत सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान अर्धनारीश्वर शिवलिंग का सहस्त्रार्चन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में पीआरए ग्रुप के बजरंग लाल अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, रमेश दनोदिया, पार्षद चंदन सिंह, मोहल लाल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान देवगढ़ धाम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद बृजेंद्र सिंह, पार्षद संतोष जायसवाल, सहयोग रहा।