सूरजपुर

रामानुजनगर में पहली बार सजा सावन श्रृंगार मेला, सोनम साहू बनीं सावन क्वीन
24-Aug-2026 9:54 PM
रामानुजनगर में पहली बार सजा सावन श्रृंगार मेला, सोनम साहू बनीं सावन क्वीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 24 अगस्त। होटल अन्नपूर्णा में पहली बार सावन श्रृंगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सावन सुंदरी, मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्राम पंचायत नारायणपुर की सोनम साहू को सावन क्वीन चुना गया। रामानुजनगर की आरती साहू फर्स्ट रनरअप और सूरजपुर की चांदनी सेकंड रनरअप रहीं।

मेले में सावन गीत, नृत्य, मेहंदी और रचनात्मक गतिविधियों ने उत्सव का माहौल बना दिया। आयोजकों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने के साथ लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजन में नूतन सिंह और श्रीमती प्रतिमा द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य पोस्ट