सूरजपुर

एसईसीएल कॉलोनी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग
19-Aug-2026 11:23 PM
एसईसीएल कॉलोनी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग

सूरजपुर, 19 अगस्त। एसईसीएल बिश्रामपुर कॉलोनी क्षेत्र में कोयला एवं राखड़ से लदे ओवरलोड भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि भारी वाहनों की आवाजाही से सडक़ें जर्जर हो रही हैं और स्कूली बच्चों, श्रद्धालुओं व आम नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के संचालन का आरोप लगाते हुए वाहनों के दस्तावेज व ओवरलोडिंग की जांच तथा निर्धारित मार्ग से परिवहन कराने की मांग की गई है।

उन्होंने कॉलोनी मार्ग पर सुबह 6 से 10 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक नो-एंट्री, जर्जर सडक़ों की मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी की है।


अन्य पोस्ट