सूरजपुर

पार्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
18-Aug-2026 10:09 PM
पार्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुर, 18 अगस्त। पार्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मदनपुर, सिलफिली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। संस्थान के बीएड, नर्सिंग, स्कूल विभाग एवं रासेयो स्वयंसेवकों की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, गीत, कविता एवं भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सह चेयरमैन प्रमेन्द्र तिवारी, डायरेक्टर नरेंद्र सिंह टुटेजा, बीएड प्राचार्य डॉ. छवी रानी मंडल, नर्सिंग विभाग की प्राचार्य एसएम जागृति लकड़ा तथा स्कूल विभाग के प्राचार्य दीपक सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को दूर कर व्यक्तित्व विकास करने तथा अपने कार्यक्षेत्र में नैतिकता एवं अनुशासन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका जयमाला सिंह ने किया। संचालन में बीएड एवं नर्सिंग के प्रशिक्षार्थियों ने भी सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाया।

समारोह में बीएड, नर्सिंग एवं स्कूल विभाग के समस्त स्टाफ, प्रशिक्षार्थी छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।


अन्य पोस्ट