सूरजपुर

पत्नी को धमकी दे खिलाई गर्भनिरोधक गोली, केस दर्ज
12-Aug-2026 8:31 PM
पत्नी को धमकी दे खिलाई गर्भनिरोधक गोली, केस दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 12 अगस्त। गर्भवती पत्नी को बलपूर्वक गर्भनिरोधक गोली खिलाने के मामले में पत्नी की शिकायत पर लटोरी पुलिस ने आरोपी पति ग्राम करवां निवासी सूरजभान कुशवाहा के खिलाफ बीएनएस की धारा 89,351(2) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना पांच दिन पुरानी है। आरोपी पति सूरजभान कुशवाहा  ग्राम करवां को उसकी पत्नी ने बताया कि वह गर्भवती है जिसके बाद उसके पति ने यह कहते हुए कि उसे बच्चा नहीं चाहिए और उसके मुंह में जबरन गर्भनिरोधक गोली डाल दिया।

पत्नी के मुताबिक पति ने उसे धमकाया भी। गोली खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया।अधिक ब्लीडिंग के बाद उसने अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया और फिर पति के खिलाफ लटोरी पुलिस चौकी पहुंच उसने केस दर्ज कराया।

पुलिस को उसने बताया कि 2024 में उसका विवाह हुआ है और उसका यह पहला बच्चा था लेकिन उसके पति को जब उसने अपने गर्भवती होने की बात बताई तो पति नाराज हो गया और उसे बच्चा नहीं चाहिए कह जबरन उसके मुंह में गोली ठूंस दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट