सूरजपुर

सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण
11-Aug-2026 8:52 PM
सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण

सूरजपुर,11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम भेजे संदेश का वाचन करेंगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। समारोह प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।


अन्य पोस्ट