सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 5 अगस्त। प्रधान कार्यालय बिश्रामपुर में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस)ने अपने पदाधिकारियों को एसईसीएल की सेवा से निवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय,
कोल फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सुजीत सिंह, शिवकुमार दुबे महामंत्री बीकेकेएमएस,अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,पूर्व कोषाध्यक्ष अमरपाल मिश्रा सहित पूर्व में सेवानिवृत हुए मजरुल हक अंसारी, कंपनी कल्याण समिति सदस्य महेंद्र पाल,कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य संजय सिंह मंचासीन थे। राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय सहित सभी सेवानिवृत्त साथियों शिवकुमार दुबे,अमरपाल मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह का बीएमएस कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत करते हुए शाल,श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र पांडेय ने संबोधित करते हुए संघर्ष के दिनों एवं अपने व्यक्तिगत अनुभव को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए कहा कि बीएमएस का कार्यकर्ता व्यक्तिगत एवं राजनीतिक स्वार्थ के बिना समर्पण के साथ मजदूरों के अधिकारों एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता है,उन्होंने आगे कहा कि संगठन में पद अस्थाई होता है, कार्यकर्ता ही संगठन का रीड़ है,जो स्थाई होता है।
कोल फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सुजीत सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि बीएमएस ने प्रारंभ से ही कड़ा संघर्ष किया,सुरेंद्र पांडे के नेतृत्व में बीएमएस ने संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि करते हुए अन्य संगठनों को पछाडक़र प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में केरल राज्य के भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री अजीत कुमार के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई,इसी दौरान धनंजय कुमार सिंह ओवरमैन रेहर खदान के द्वारा बीएमएस यूनियन में प्रवेश करने पर बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने उनका शाल-श्रीफल से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेम जायसवाल एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का कृतज्ञता व्यक्त करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बैकुंठपुर क्षेत्र से अशोक दुबे,जितेंद्र श्रीवास्तव,रामकिशोर मंडल,लक्ष्मी,शैलेश तिवारी,भटगांव क्षेत्र से संतोष तिवारी,दिलीप मंडल,जगन्नाथ शर्मा, शिवराम सिंह,राजेंद्र सिंह सौरभ मंडल,अशोक यादव,अशोक गुप्ता, चिरमिरी क्षेत्र से मनोज राय,मनोज दास एवं विश्रामपुर क्षेत्र से राजेश सिंह,महेश गुप्ता,अशोक सिंह,हेमंत कुमार,रनसाय एसपी चतुर्वेदी,सरोज सिंन्हा,मानसिंह,अमरसाय,अनिल जायसवाल,सौरभ पांडेय,राजेंद्र प्रधान,जितेंद्र बहादुर,राजू कुमार,गोपाल यादव, सुदर्शन तिवारी,राजेश तिवारी,शंकर यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।