सूरजपुर

अलरिक सूरजपुर, रूपेश बिश्रामपुर, अमित गुप्ता जयनगर थाना प्रभारी
30-Jul-2026 9:06 PM
अलरिक सूरजपुर, रूपेश बिश्रामपुर, अमित गुप्ता जयनगर थाना प्रभारी

सूरजपुर, 30 जुलाई। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश पटेल ने गुरुवार 30 जुलाई को आदेश जारी कर करीब पखवाड़े भर से रिक्त पड़े सूरजपुर कोतवाली,बिश्रामपुर जयनगर थाना में नए प्रभारियों की पदस्थापना की है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर,निरीक्षक फर्दीनंद कुजूर को थाना प्रभारी आजाक, निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी बिश्रामपुर, उपनिरीक्षक प्रदीप सिदार को थाना प्रभारी प्रेमनगर,उपनिरीक्षक अमित गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह रक्षित केंद्र एसपी ऑफिस से चौकी प्रभारी खडग़वां,उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी को चौकी प्रभारी खडग़वां से थाना प्रभारी झिलमिली भैयाथान, उपनिरीक्षक विराट विशी को थाना प्रभारी प्रेम नगर से थाना प्रभारी रामानुजनगर,उपनिरीक्षक मनोज सिंह रक्षित केंद्र से थाना बिश्रामपुर, एएसआई संजय यादव को झिलमिली चौकी प्रभारी कुदरगढ़, एएसआई आलोक सोनी कंट्रोल रूम से झिलमिली, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह रक्षित केंद्र से रामानुजनगर, एएसआई मनोज पोरते रक्षित केंद्र से सूरजपुर, एएसआई माधव सिंह रक्षित केंद्र से प्रतापपुर, एएसआई जगनरायण साहू रक्षित केंद्र से बिश्रामपुर थाना भेजे गए हैं।

एक अन्य आदेश में एसपी ने छह प्रधान आरक्षकों  दर्जन भर आरक्षकों को रक्षित केंद्र से निकाल उन्हें थाना चौकियों  में पोस्टिंग दी है।

एसपी योगेश पटेल के जिले में पदभार संभालने के बाद यह पहली स्थानांतरण सूची जारी हुई है।


अन्य पोस्ट