सूरजपुर

4 लाख का गांजा जब्त, यूपी का तस्कर बंदी
20-Jul-2026 9:22 PM
4 लाख का गांजा जब्त, यूपी का तस्कर बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 20 जुलाई। प्रतापपुर पुलिस ने 8 किलो 305 ग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को थाना प्रतापपुर पुलिस ग्राम गोटगवां में वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से बिना नंबर प्लेट की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया।

पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की डिक्की और बैग से 8 किलो 305 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेशचंद्र निषाद उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त कर धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट