सूरजपुर

सूरजपुर के 5 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
18-Jul-2026 3:24 PM
सूरजपुर के 5 शिक्षकों को   राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 18 जुलाई। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह रायपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण योगदान के लिए देशभर के चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सूरजपुर जिले के पांच शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अमर नाथ चौबे (संकुल समन्वयक), महेश पैकरा (संकुल समन्वयक), डॉ. गायत्री मिश्रा (संकुल समन्वयक), इंदुमती सोनवानी (व्याख्याता) तथा कृष्णा धुर्व (व्याख्याता) शामिल हैं। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी, विभिन्न शिक्षक संगठनों तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट