सूरजपुर

दहेज प्रताडऩा: डॉक्टर पति समेत परिवार के 7 सदस्यों पर जुर्म दर्ज
14-Jul-2026 8:48 PM
दहेज प्रताडऩा: डॉक्टर पति समेत परिवार के 7 सदस्यों पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,14 जुलाई। बिश्रामपुर पुलिस ने शिवनंदनपुर निवासी नवविवाहिता की रिपोर्ट पर उसके चिकित्सक पति सहित उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज शिकायत में नवविवाहिता प्रियंका जायसवाल निवासी शिवनंदनपुर ने बताया कि गत वर्ष उसका विवाह मरवाही निवासी डॉ. कोमल प्रसाद से सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। उसके पिता ने दहेज में पहले  पांच लाख फिर तीन लाख पच्चीस हजार सोने की अंगूठी-चैन दिया था। विवाह के बाद उसके पति ने उसे उसके रुतबे के हिसाब से दहेज नहीं मिलने की बात कह पत्नी को प्रताडि़त करने लगा और दहेज में बीस लाख और देने पर ही उसे अपने घर में रखने कह कर प्रताडि़त करने लगा।

विवाहिता ने अपने पिता सहित परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद सामाजिक बैठक भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा।  इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में बात नहीं बनने पर गत दिनों बिश्रामपुर थाना पहुंची उसने अपने प्रियंका ने पति समेत सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है ।

पुलिस ने आरोपित चिकित्सक समेत कुल सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,3(5),85 के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट