सूरजपुर
रजनीश गर्ग छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने
14-Jul-2026 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर,14 जुलाई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रजनीश गर्ग को छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।रजनीश गर्ग वर्तमान में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनकल्याण के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे