सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 8 जुलाई। कलेक्टर सूरजपुर ने जिला राजस्व स्थापना अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में। परिवर्तन करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।
आदेश के अनुसार ओडग़ी तहसीलदार चंद्रशीला जायसवाल को लटोरी तहसीलदार नियुक्त किया गया है यहां तहसीलदार रहे सुरेंद्र पैकरा का तबादला जशपुर होने के बाद उन्हें नए कार्यस्थल के लिए भारमुक्त कर दिया गया है।
बैकुंठपुर से गत माह तबादला के बाद सूरजपुर जिले में आई अमृता सिंह ओडग़ी तहसीलदार का कार्यभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार करमचंद जाटवर बिहारपुर तहसील के प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किए गए हैं।
नायब तहसीलदार बिंदेश्वर प्रजापति बिहारपुर तहसील से लटोरी तहसील पदस्थ किया गया है।
नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार को लटोरी से जिला कार्यालय संलग्न किया गया है,जो वेतन भत्तों का आहरण संवितरण तहसील सूरजपुर का कार्य देखेंगे।उक्त आदेश मंगलवार सात जुलाई को जारी हुआ है।