सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 4 जुलाई। ग्राम नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि सिंह कोर्राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया और प्रभावित परिवारों के लिए शीघ्र न्याय व सम्मानजनक पुनर्वास की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह कोर्राम ने कहा कि नकटी गांव के 85 परिवारों के साथ हुआ अन्याय पूरे प्रदेश का मुद्दा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं, जबकि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और सभी परिवारों के सम्मानजनक एवं न्यायपूर्ण पुनर्वास तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मेहंदी यादव, महेंद्र साहू, कवलबिहारी टेकाम, संतोष पावले, वेद प्रकाश मिश्रा, राजू गुप्ता, बबीता गुप्ता, सुनील सारथी, अविनाश साहू, रोहन राजवाड़े, विक्की समद्दर, परमेश्वर राजवाड़े, चन्द्रदत्त दुबे, समीर सिंह, लिवनेश सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश राजवाड़े, यशवंत सिंह, आंचल रुचि टोप्पो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।