सूरजपुर
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 2 जुलाई। कलेक्टर रेना जमील ने गुरुवार को वर्षों से अधूरे पड़े शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए शैक्षणिक भवन का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ललित भोई, एसडीओ एस.के. मिश्रा तथा शासकीय पॉलिटेक्निक सूरजपुर के प्रभारी प्राचार्य विवेक कुमार मेहता भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे छात्रों को शीघ्र बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।