सूरजपुर

सेवानिवृत्ति पर करारोपण अधिकारी को दी विदाई
01-Jul-2026 6:15 PM
सेवानिवृत्ति पर करारोपण अधिकारी को  दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 1 जुलाई। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बुधवार को करारोपण अधिकारी हनुमान प्रसाद दुबे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा,जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह,जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता ने हनुमान प्रसाद दुबे को शॉल,श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह देकर  सम्मानित किया गया। जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह ने करारोपण अधिकारी हनुमान प्रसाद दुबे के सेवाकार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग में उनके द्वारा जरूरतमंदो तक सरकारी योजनाओंं का लाभ पहूँचाने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता देखी और अपनी जिम्मेदारी का उन्होंने पूरी तरह निर्वाहन किया।

 उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त करारोपण अधिकारी हनुमान प्रसाद दुबे ने कहा कि जनपद पंचायत भैयाथान में लगभग 11 वर्षों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान मिले सहयोग और अपनत्व को वे हमेशा याद रखेंगे। कार्यकाल के दौरान जाने-अनजाने में यदि किसी को उनकी बातों या व्यवहार से ठेस पहुंची हो तो वे उसके लिए क्षमाप्रार्थी है।

विदाई कार्यक्रम को प्रकाश दुबे,अभय प्रताप सिंह सहित जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए हनुमान प्रसाद दुबे के सेवाकाल और कार्यशैली की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राजू गुप्ता,नितिन तिवारी, एसडीओ अमित ताम्रकार, कार्यक्रम अधिकारी ओपी तिवारी,आईएस अंसारी सचिव संघ अध्यक्ष आनंद सिंह,उदय सिंह सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट