सूरजपुर

संस्कार अग्रवाल बने रायपुर संभाग के सह प्रभारी
30-Jun-2026 8:53 PM
संस्कार अग्रवाल बने रायपुर संभाग के सह प्रभारी

सूरजपुर, 30 जून। भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता संस्कार अग्रवाल को पार्टी ने डीएलपी (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) रायपुर संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें 23 जून से 6 जुलाई तक चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रायपुर संभाग में डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर की गई है। नई जिम्मेदारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संस्कार अग्रवाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन के प्रशिक्षण अभियान को सफलतापूर्वक बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे।


अन्य पोस्ट