सूरजपुर

राज्य के टॉप-फाइव में सूरजपुर के 3 पीएम श्री विद्यालय
26-Jun-2026 9:38 PM
राज्य के टॉप-फाइव में सूरजपुर के 3 पीएम श्री विद्यालय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 26 जून। शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विगत तीन वर्षों के प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर छत्तीसगढ़ के शीर्ष पाँच पीएम श्री विद्यालयों में सूरजपुर जिले के तीन विद्यालयों ने स्थान बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।

रायपुर में आयोजित पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में यह उपलब्धि सामने आई। पीएम श्री नोडल  चंद्रपाल कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में प्रदेशभर के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, विद्यालय नेतृत्व, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

राज्य के टॉप-5 पीएम श्री विद्यालयों में शामिल होने वाले सूरजपुर जिले के विद्यालयों में पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जयनगर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बतरा पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, प्रेमनगर के नाम शामिल हैं।

कलेक्टर ने दी बधाई

कलेक्टर  रेना जमील ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों, प्राचार्यों और विद्यार्थियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि आगे और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा के रूप में लिया जाना चाहिए। जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक विद्यालय तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यालयों को उत्कृष्ट और अनुकरणीय शिक्षण संस्थान बनाना है। उन्होंने इसे शिक्षकों की मेहनत, प्राचार्यों के प्रभावी नेतृत्व और विद्यार्थियों की लगन का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।

जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू ने कहा कि सूरजपुर अब केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए ही नहीं, बल्कि सीखने की संस्कृति, टीमवर्क और नवाचार के लिए भी पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी जिला शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।


अन्य पोस्ट