सूरजपुर

हर्राटिकरा की बालिका का आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए चयन
16-Jun-2026 9:54 PM
हर्राटिकरा की बालिका का आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए चयन

कलेक्टर ने फुटबॉल भेंट कर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 16 जून। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर हर्राटिकरा की एक बालिका खिलाड़ी का चयन आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए हुआ। इस उपलब्धि पर कलेक्टर रेना जमील ने बालिका खिलाड़ी को फुटबॉल भेंट कर उसे प्रेरित कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि जिले की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खिलाड़ी को आगे भी मेहनत और लगन से अभ्यास जारी रखने और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर खेल अधिकारी आरती पांडेय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर तथा खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट