सूरजपुर

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, भाजपा की बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर
07-Jun-2026 10:22 PM
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, भाजपा की बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 7 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा शिवनंदनपुर मंडल द्वारा ग्राम पंचायत जयनगर बिझिया स्थित सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुर्ई।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं शिवनंदनपुर मंडल प्रभारी संत सिंह रहे। कार्यक्रम में देवधन राम बिंझिया, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ललित गोयल तथा अशोक अग्रवाल (शोक्की) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े के स्वागत उद्बोधन से हुई।

मुख्य अतिथि संत सिंह ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। वहीं ललित गोयल ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। देवधन राम बिंझिया ने मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर प्रकाश डाला।

अशोक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा विभिन्न विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में भागवत प्रजापति, दिलीप समद्दार, देवशरण सिंह, विजय कुर्रे, मनजीत सिंह भामरा, महेश जायसवाल, बुलचू राजवाड़े, एकरी देवी, कृष्ण पाल बिंझिया, नंदकुमारी राजवाड़े, भोला सिंह, सुजीत सिंह, शांतनु सिंह चौहान, मालती सिंह, नेपाल समद्दार, लोकजीत सिंह कौर, बंटेश्वर सारथी, फूलबसिया राजवाड़े, घलून राम, ब्रह्मदेव बिंझिया, अनीता सिंह, किरण राजवाड़े, मनीयारो, वंदना चौरसिया, विरेंद्र कुमार, सुनीता राय, रीता भगत, लीलन राम, राजेंद्र प्रसाद, देवंती सिंह, सत्यनारायण, नितिन सोनी, राम प्रताप सोनवानी, मनीष कुमार, संतोषी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री देवशरण सिंह ने किया।


अन्य पोस्ट