सूरजपुर

जल जीवन मिशन की केंद्रीय टीम ने जुड़वानी में किया योजना का निरीक्षण
06-Jun-2026 8:14 PM
जल जीवन मिशन की केंद्रीय टीम ने जुड़वानी में किया योजना का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 6 जून। जल जीवन मिशन की प्रगति और क्रियान्वयन का जायजा लेने दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के सदस्य जगजीत सोढ़ी ने जिला सूरजपुर प्रवास के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जुड़वानी का दौरा किया। इस दौरान आयोजित विशेष ग्राम सभा में उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांव में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने जल परीक्षण, चालू जल प्रदाय योजना के संचालन एवं संधारण तथा जल कर वसूली व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर योजना के संचालन, पेयजल उपलब्धता और रखरखाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

केंद्रीय टीम ने ग्रामीणों को नियमित और सुचारु जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए जागरूक करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण और योजनाओं के सामुदायिक संचालन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल स्रोतों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस दौरान जल संरक्षण के महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया गया।


अन्य पोस्ट