सूरजपुर

गंगा आरती में उमड़े भक्त
29-May-2026 11:12 PM
गंगा आरती में उमड़े भक्त

बिश्रामपुर, 29 मई। मां गंगा के धरती पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा के अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं तत्पर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कुरुआ स्थित रिंहद नदी तट पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान बनारस से आए पुजारियों द्वारा प्रस्तुत गंगा आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:काल रुद्राभिषेक एवं मां गंगा के पूजन-अर्चन से हुई। देर शाम रिंहद नदी तट पर बनारस से आए पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और मधुर भजनों के बीच लगभग आधे घंटे तक भव्य गंगा आरती की। दीपों की रोशनी, शंखध्वनि और भक्ति संगीत के बीच हुई आरती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तों ने नदी तट पर दीपदान भी किया। आयोजन में नदी तट दीपो की श्रृंखला भी सजाई गई थी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। ें बुधवार शाम बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में भी विशेष आरती का आयोजन किया गया।

बनारस से आए पांच पुजारियों के दल ने भगवान श्री हनुमान जी की आकर्षक आरती प्रस्तुत की, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुईं और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 विभिन्न भजनों और आरती गीतों के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

आयोजन को सफल बनाने में आचार्य पंडित बालकिशुन गर्ग ‘भोला महाराज’ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न कराई।


अन्य पोस्ट