सूरजपुर

दर्जन से अधिक कर्मियों ने बीएमएस का थामा दामन
24-May-2026 9:01 PM
दर्जन से अधिक कर्मियों ने बीएमएस का थामा दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 24 मई। एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रति कर्मचारियों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। बीएमएस की रीति-नीति एवं श्रमिक हितों से प्रभावित होकर एचएमएस, इंटक एवं अन्य संगठनों से जुड़े एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष पदाधिकारी तथा कर्मचारियों ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की।

यह प्रवेश कार्यक्रम 23 मई 2026 को भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, बिश्रामपुर-भटगांव क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस दौरान  संजय सिंह एसईसीएल कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य,  दिलीप मंडल उप महामंत्री, बीकेकेएमएस छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष  जगन्नाथ शर्मा,  राजेंद्र सिंह, मंत्री  पवन वर्मा, शिवराम सिंह, फिरोज खान क्षेत्रीय कल्याण बोर्ड सदस्य, सौरभ मंडल, सुनील सिंह, राजेश पटेल एवं  सालिक राम  उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि बीएमएस सदैव मजदूर हितों की रक्षा एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहा है। इसी कारण विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में बीएमएस से जुड़ रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों का संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।


अन्य पोस्ट