सूरजपुर
जीवन का प्रमुख आधार है पर्यावरण संरक्षण - नारायण नामदेव
21-May-2026 10:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 21 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) विद्यार्थी एवं महाविद्यालय 16 मई से साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर में आयोजित किया जा रहा है। संघ शिक्षा वर्ग के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ सह प्रांत कार्यवाह नारायण नामदेव ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत कोरिया विभाग पर्यावरण गतिविधि संयोजक प्रदीप कुमार झा एवं प्रशिक्षणार्थियों के साथ पौधारोपण किया।
इस अवसर पर नारायण नामदेव ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का प्रमुख आधार है। स्वच्छ पर्यावरण से शुद्ध हवा और स्वच्छ पानी प्राप्त होता है, जो मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोग बनाता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में संघ शिक्षा वर्ग के बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


