सूरजपुर

तकिया मज़ार शरीफ़ में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन
21-May-2026 10:19 PM
तकिया मज़ार शरीफ़ में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 21 मई। शहर के तकिया मज़ार शरीफ़ में आयोजित संदल चादरपोशी के पावन अवसर पर गुरुवार रात ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे प्रसिद्ध शायरों, कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक समा बांधे रखा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मशहूर शायर प्रोफ़ेसर वसीम बरेलवी रहे। उन्होंने अपनी बेहतरीन शायरी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसके अलावा अन्य शायरों और कवियों ने भी सामाजिक सौहार्द, मोहब्बत, इंसानियत और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंजूषा भगत एवं फ़ैसल रिज़वी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। अंजुमन कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अंबस्ट, डीके मिश्रा, प्रियंका चौबे, रूबी सिद्दीकी, पार्षद मेराज रंगरेज़, मिनाहजुल खान, जितेंद्र सिंह, दानिश रफीक, सलाउद्दीन सिद्दीकी, नोसाद सिद्दीकी, मो. फारूक, सफदर अली, फजल हक, याकूब खान, रसीद अंसारी, जावेद खान, रिजवान सिद्दीकी, अफजला अंसारी, अब्दुल लतीफ, सादाब रिज़वी, रकीब अंसारी, सिकंदर खान, अनिक खान, शाहिद खान एवं सिराजुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष इरफ़ान सिद्दीकी एवं परवेज़ आलम गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, शायरों, कवियों एवं आमजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


अन्य पोस्ट