सूरजपुर

पीपीएचटी परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध
16-May-2026 4:12 PM
पीपीएचटी परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध

सूरजपुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पीपीएचटी-2026 प्रवेश परीक्षा 21 मई को सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सूरजपुर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के लिए डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल को नोडल अधिकारी तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख बिहारी लाल राजवाड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गोपनीय सामग्री 19 मई को रायपुर से लाई जाएगी तथा परीक्षा उपरांत वापस जमा की जाएगी। परीक्षा शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की जांच हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं फिस्किंग के माध्यम से की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अलग कक्ष में की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, उडऩदस्ता दल एवं यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था रहेगी।


अन्य पोस्ट