सूरजपुर

ट्रेन से नशीली इंजेक्शन ला रहे युवक को धर दबोचा
14-May-2026 10:57 PM
 ट्रेन से नशीली इंजेक्शन ला रहे युवक को धर दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,14 मई। सूरजपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसदेई पुलिस ने 75 हजार रुपये के नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर की गई।

पुलिस को 13 मई को सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन के बाहर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर पकड़े गए युवक ने अपना नाम मदनेश्वर प्रसाद ग्राम सोनपुर चौकी बसदेई बताया।

तलाशी के दौरान उसके झोले से 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मध्यप्रदेश के एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर ला रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।


अन्य पोस्ट