सूरजपुर

सार्वजनिक शौचालय बदहाल, सुधार की मांग
13-May-2026 10:17 PM
सार्वजनिक शौचालय बदहाल, सुधार की मांग

प्रतापपुर,  13 मई। प्रतापपुर नगर पंचायत क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पीछे स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति खराब होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शौचालय में साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था प्रभावित है।

नागरिकों का कहना है कि सबसे खराब हाल दिव्यांगजन शौचालय का है। शौचालय की सीट क्षतिग्रस्त है तथा परिसर में गंदगी फैली हुई है। पानी की व्यवस्था नहीं है। लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत को कई बार शिकायत दी गई है।

नागरिकों के अनुसार नगर के अन्य क्षेत्रों में भी नालियों की सफाई और कचरा प्रबंधन की समस्या बनी हुई है। बारिश से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है।

लोगों ने सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।


अन्य पोस्ट