सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,8 मई।जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से डॉयल 112 सेवा का ट्रायल प्रारंभ कर दिया गया है। पीडि़तों एवं सडक़ दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए सी-4 रायपुर से एक डॉयल 112 वाहन प्राप्त हुआ है, जिसका कोड विश्रामपुर-अरपा-1रखा गया है।
शुक्रवार 8 मई को एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर डॉयल 112 वाहन को रवाना किया। यह वाहन बिश्रामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन लगातार सक्रिय रहकर लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगा।
एसएसपी श्री ठाकुर ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए डॉयल 112 के 12 और वाहन प्राप्त होंगे, जिससे यह सेवा पूरे जिले में सुचारू रूप से संचालित की जा सकेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी ओडग़ी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का, रीना नीलम कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


