सूरजपुर
पुलिस की पहल, लटोरी में खोला प्याऊ
27-Apr-2026 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 27 अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए सूरजपुर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में सोमवार को चौकी लटोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी स्थित अंबिकापुर-बनारस हाईवे मार्ग किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में राहगीरों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था की गई।
पेयजल स्टॉल का उद्घाटन चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस पहल को क्षेत्र के आमजन द्वारा सराहा जा रहा है।
इस दौरान ग्रामीणों के साथ चौकी लटोरी के आरक्षक विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, जयप्रकाश यादव एवं भोला केरकेट्टा उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे