सूरजपुर

पिकअप-कार में भिड़ंत, एक चालक गंभीर
26-Apr-2026 9:23 PM
 पिकअप-कार में भिड़ंत, एक चालक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 26 अप्रैल। लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के पास रविवार सुबह पिकअप और कार के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिजायर कार क्रमांक सीजी 13 एए 5588 को चला रहा युवक सुबह के समय कल्याणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 04 क्यूडब्ल्यू 2844 से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को दूसरे वाहन की मदद से तत्काल उपचार के लिए अंबिकापुर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

देर शाम तक इस संबंध में न तो कार चालक और न ही पिकअप वाहन चालक अथवा उनके परिजनों द्वारा पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके कारण हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।


अन्य पोस्ट