सूरजपुर
सूरजपुर, 25 अप्रैल। कुमेली घाट जुआ प्रकरण में दो दिन पूर्व लाइन हाजिर किए गए साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश यादव एवं दो प्रधान आरक्षक आनंद सिंह,उदय सिंह को आईजी ने जिले से बाहर तबादला कर दिया है।शुक्रवार 24 अप्रैल को आईजी कार्यालय से जारी आदेश में सूरजपुर जिले के पूर्व साइबर सेल प्रभारी रहे राकेश यादव को सूरजपुर से जशपुर जिला, प्रधान आरक्षक क्रमांक 50 आनंद सिंह को सूरजपुर से बलरामपुर जिला एवं प्रधान आरक्षक क्रमांक 165 उदय सिंह को सूरजपुर से एमसीबी जिला स्थानांतरित किया गया है। आदेश में उक्त तबादला आदेश प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक स्थानांतरित किए जाने का उल्लेख किया गया है।साथ ही आदेश में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को उपरोक्त कर्मियों को नवीन पदस्थापना स्थल के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर अवगत कराने को निर्देशित किया गया है।


