सूरजपुर

एसईसीएल: चार क्षेत्रों के महाप्रबंधक समेत 47
17-Apr-2026 10:01 PM
एसईसीएल: चार क्षेत्रों के महाप्रबंधक समेत 47

माइनिंग अफसरों के तबादले

सूरजपुर,17 अप्रैल। एसईसीएल प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कुछ ही दिनों के भीतर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब 47 माइनिंग अधिकारियों के तबादले और प्रभार में बदलाव किए हैं। बुधवार 15 अप्रैल को जारी आदेश में चार क्षेत्रों के महाप्रबंधकों (जीएम) के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।

इस तबादला सूची में बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बीएन झा का स्थानांतरण विशेष चर्चा में है। उन्हें सेवानिवृत्ति से लगभग डेढ़ माह पूर्व हटाकर कंपनी मुख्यालय में डायरेक्टर टेक्निकल ऑपरेशन (डीटीओ) का ओएसडी बनाया गया है। बीएन झा 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बैकुंठपुर के नए जीएम नरेश प्रसाद को नियुक्त किया गया है इसके पूर्व वे दीपका क्षेत्र में सब एरिया मैनेजर थे।वहीं दीपका क्षेत्र के जीएम एसके मिश्रा को स्थानांतरित कर मेगा प्रोजेक्ट गेवरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है। गेवरा के जीएम अरुण कुमार त्यागी का चयन एनसीएल में डायरेक्टर टेक्निकल (डीटी) पद पर होने के बाद उन्हें कंपनी मुख्यालय बुलाया गया है।

इसके अलावा चिरमिरी क्षेत्र के जीएम अशोक कुमार को पदोन्नत करते हुए दीपका जैसे बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी आदेश में अभी हाल ही में भटगांव क्षेत्र में स्क्रैप अफरा तफरी मामले में फंसे विजलेंस विभाग के रडार में आए कल्याणी सब एरिया मैनेजर राजकुमार जिनका तबादला पूर्व में भटगांव से सोहागपुर एरिया कर दिया गया था। अब इस आदेश में उन्हें पुन: पुराने तबादला आदेश को संशोधित कर उन्हें भटगांव क्षेत्र में एस ओ पी एंड पी की जिम्मेदारी दी गई है।


अन्य पोस्ट