सूरजपुर

सडक़ हादसे में जख्मी कारोबारी की मौत
10-Apr-2026 9:00 PM
सडक़ हादसे में जख्मी कारोबारी की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 10 अप्रैल। तेरह दिन पूर्व गत 28 मार्च को इवनिंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में गंभीर रूप से जख्मी हुए सतपता निवासी व्यवसायी शेर बहादुर मिश्रा उर्फ सरई मिश्रा की गुरुवार रात मौत हो गई।

बताया गया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनका सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था। प्राथमिक उपचार बाद उन्हें परिजन जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराए थे, जहां  चिकित्सकों ने उनके ब्रेन का ऑपरेशन भी किया था। बाबजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ।

घटना के बाद से ही उनके कोमा में चले जाने के बाद उनकी लगातार गिरती सेहत से चिंतित परिजन गुरुवार को उन्हें लेकर अपने गृह क्षेत्र के उत्तरप्रदेश लखनऊ के पीजीआई अस्पताल लेकर रवाना हुए थे, जहां देर रात रास्ते में सुल्तानपुर के पास उनकी मौत हो गई।

उनका अंतिम संस्कार गृह जिले सुल्तानपुर में किया गया। सतपता निवासी शेर बहादुर मिश्रा ठेकेदार विजय मिश्रा सत्यम के चचेरे भाई थे। उनकी दो लडक़ी और एक लडक़ा है। पत्नी की अठारह वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। शेर बहादुर मिश्रा के असामयिक निधन पर आज पूरे दिन क्षेत्र में शोक व सन्नाटा पसरा रहा।


अन्य पोस्ट