सूरजपुर

एसएसपी ने ली जनरल परेड की सलामी
10-Apr-2026 9:00 PM
एसएसपी ने ली जनरल परेड की सलामी

कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के टिप्स भी दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 10 अप्रैल। एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर ने शुक्रवार  को पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, वेशभूषा एवं प्रदर्शन का बारीकी से जायजा लिया। उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

परेड के उपरांत  एसएसपी ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर संवाद और समयबद्ध कार्रवाई से आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत होगा।

उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सक्रिय पुलिसिंग करने एवं जनता के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को नियमित रूप से शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अनूप एक्का, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित थाना-चौकी प्रभारी, विभिन्न थानों के अधिकारी एवं पुलिस लाइन के जवान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट