सूरजपुर
एलआईसी बीमा सखी दीदीयों को मिला नियुक्ति पत्र
08-Apr-2026 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भैयाथान, 8 अप्रैल। एलआईसी बीमा सखी दीदीयों को नियुक्ति पत्र मिला। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान एवं भारतीय जीवन बीमा निगम अम्बिकापुर के समन्वय से सूरजपुर जिले के अंतर्गत समस्त 6 विकासखण्ड ओडग़ी, भैयाथान, प्रतापपुर प्रेमनगर रामानुजनगर एवं सूरजपुर से चयनित कुल 41 एलआईसी बीमा सखियों को जिला पंचायत सीईओ बिजेन्द्र सिंह पाटले एवं उपसंचालक पंचायत बिक्रम बहादुर के हाथों सभी बीमा सखी दीदीयों को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर एलआईसी विकास अधिकारी सावन जायसवाल, प्रभारी जिला मिशन प्रबंधक दिलीप कुमार एक्का, मो. नसीम,अभिषेक एवं अन्य एनआरएलएम स्टॉफ उपस्थित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


