सूरजपुर

हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा
03-Apr-2026 9:11 PM
हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,3 अप्रैल। सरगुजा जिले के लखनपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम सेवा समिति लखनपुर के द्वारा  भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था।

शोभायात्रा लखनपुर के ठाकुरबारी से प्रारंभ हुई। गाजे-बाजे ढोल नगाड़ा  और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए शोभायात्रा में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए।  यात्रा के दौरान हनुमान भक्तों  पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। पूरा वातावरण जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। लखनपुर के  हनुमान मंदिर पहुंच भव्य शोभा यात्रा धूमधाम और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

 शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लखनपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुष और युवक शामिल हुए।


अन्य पोस्ट