सूरजपुर
सूरजपुर, 3 अप्रैल। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला कार्यालय सूरजपुर के सभाकक्ष में कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान, उनके दस्तावेजीकरण एवं ज्ञान भारतम मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग घनश्याम सिंह, सहायक संचालक शिक्षा रविन्द्र सिंहदेव, परियोजना अधिकारी डीएलएमए डॉ. मोहन साहू तथा शासकीय रे.र.मि. महाविद्यालय के प्राचार्य एच.एन. दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण का कार्य पंचायत सचिवों के माध्यम से तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में संबंधित निकायों के माध्यम से किया जाएगा।


