सूरजपुर

ओपन परीक्षा 12वीं अंग्रेजी में 5 नकल प्रकरण दर्ज
01-Apr-2026 10:42 PM
ओपन परीक्षा 12वीं अंग्रेजी में 5 नकल  प्रकरण दर्ज

सूरजपुर, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (मार्च-अप्रैल 2026) के तहत बुधवार को कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कक्षा 12वीं में पंजीकृत 1043 परीक्षार्थियों में से 952 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 91 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान जिले के दो केंद्रों पर कुल 5 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। परीक्षा की निगरानी के लिए विकासखंड स्तर पर गठित उडऩदस्ता दलों ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अन्य केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण पाई गई।


अन्य पोस्ट