सूरजपुर

सूरजपुर व संस्कृति शाखा को प्रांतीय अधिवेशन में जनसेवा पुरस्कार
31-Mar-2026 10:57 PM
सूरजपुर व संस्कृति शाखा को प्रांतीय अधिवेशन में जनसेवा पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय सभा एवं लघु अधिवेशन का आयोजन अकलतरा व जागृति शाखा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सूरजपुर शाखा एवं सूरजपुर संस्कृति शाखा को जनसेवा, समर्पण एवं विभिन्न सेवा कार्यों के लिए प्रांतीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

सूरजपुर संस्कृति शाखा को प्रदेश के वार्षिक सम्मान में कुल 9 पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं, शाखा की सचिव लहर मित्तल को प्रांत की श्रेष्ठ सचिव के व्यक्तिगत सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर मंच के सदस्यों ने प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी, कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया एवं उनकी टीम द्वारा संस्कृति शाखा को सिलाई मशीन तथा सूरजपुर शाखा को वॉटर डिस्पेंसर प्रदान किया गया।

अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया सहित प्रदेश की 80 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

दोनों शाखाओं को अग्रिम शुल्क प्रेषण, विशिष्ट शाखा, सेवा संस्कार, स्थायी अमृतधारा सहित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के सफल संचालन हेतु विभिन्न प्रांतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

इन पुरस्कारों का वितरण सूरजपुर में एक सादे समारोह में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व मंडलीय उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग एवं वरिष्ठ मंचिष्ट अंकुर गर्ग के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर ममता गर्ग, आशा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रज्ञा तायल, विजया गर्ग, सोमिल अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, लहर मित्तल, मोनिका अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सुमित मित्तल, कान्हा जिंदिया, प्रथम गर्ग, यश अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल सहित मंच के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

प्रांतीय पुरस्कारों में उल्लेखनीय स्थान मिलने पर दोनों शाखाओं ने प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी, कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया एवं प्रांतीय महामंत्री शलभ अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट