सूरजपुर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 30.41 करोड़ की सडक़ परियोजना को मिली मंजूरी
27-Mar-2026 4:08 PM
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 30.41 करोड़ की सडक़ परियोजना को मिली मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 27 मार्च । महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र को सडक़ विकास की बड़ी सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बीरपुर (एनएच-43) से केवरा तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी सडक़ के चौड़ीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 3041.18 लाख रुपए (करीब 30.41 करोड़ रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार यह निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा। परियोजना में सडक़ चौड़ीकरण के साथ पुलिया निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, भूमि उपलब्धता, निविदा प्रक्रिया तथा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस परियोजना के पूर्ण होने से बीरपुर से केवरा तक आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार, परिवहन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सडक़ सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट